बस्ती प्रेस क्लब की ओर से अध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय के संयोजन में पत्रकारिता पर कार्यशाला का आयोजन

बस्ती । शनिवार को बस्ती प्रेस क्लब की ओर से अध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय के संयोजन में पत्रकारिता पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पत्रकार एवं श्रीकृष्ण इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य योगेश शुक्ल ने भारतीय पत्रकारिता के इतिहास पर व्याख्यान देते हुये कहा कि संसार में भारतीय भाषाई पत्रकारिता विश्व पत्रकारिता के स्थितियों से भिन्न है। भारतीय पत्रकारिता को देश को आजाद कराने का गौरव प्राप्त है। उन्होने मुद्रण तकनीकों के भारत में प्रवेश, अंग्रेजी हुकूमत में पत्रकारों के उत्पीड़न, भाषा काल क्रम में साहित्य, पत्रकारिता के आरम्भ, संघर्ष पर विस्तार से प्रकाश डाला।" alt="" aria-hidden="true" />
वरिष्ठ पत्रकार कमलेश पाण्डेय ने पत्रकारिता के नई विधाओं पर चर्चा करते हुये कहा कि समाचारों में शीर्षक का अपना महत्व है। अब कम स्थान या समय में अधिक कह देते  का चलन है। इसमें तकनीकों का भी विशेष योगदान है। समाचार प्रेषण  या पेज मेंकिग के समय तकनीकों को कार्य को सहज तो बनाया है किन्तु संक्षेप में समग्रता के साथ प्रस्तुति की चुनौती बढ गई है। उन्होने समाचार संकलन, शीर्षक लेखन, प्रस्तुति, इतिहास बोध, समाचारों के साथ सम्बंधित तथ्यों को सम्बद्ध करने की विधा के बारे में पत्रकारों को विशेष जानकारी दी।" alt="" aria-hidden="true" />
पूर्व प्रधानाचार्य वरिष्ठ पत्रकार डॉ. रामनरेश सिंह मंजुल ने पत्रकारिता में भाषा संयोजन, व्याकरण पर विस्तार से जानकारी दी। कहा कि ज्ञान ही वह शक्ति है जो आपको विशेष बनाती है। हिन्दी में व्याकरण दोष की बहुलता हमारे भाषा शिल्प को कमजोर करती है। इस दिशा में सजगता की आवश्यकता है।
संचालन करते हुये पत्रकार प्रदीप चन्द्र पाण्डेय ने पत्रकारिता से जुड़े विषयों को क्रम बद्ध ढंग से प्रस्तुत किया।
प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद उपाध्याय, महामंत्री रमेश मिश्र ने क्लब पदाधिकारियों के साथ अतिथियों को स्मृति चिन्ह, प्रमाण-पत्र भेंटकर सम्मानित किया।" alt="" aria-hidden="true" />
पत्रकारिता पर केन्द्रित प्रथम कार्यशाला में मुख्य रूप से दिनेश चन्द्र पाण्डेय, अनिल कुमार श्रीवास्तव, सुनील कुमार मिश्र, मजहर आजाद, लक्ष्मीनारायण पाण्डेय, जयन्त कुमार मिश्र, प्रकाश चन्द्र गुप्ता, शिवशंकर लाल श्रीवास्तव, वृजेन्द्र तिवारी, धु्रवचन्द्र पाण्डेय, विपिन विहारी त्रिपाठी, अरूणेश श्रीवास्तव, अमित सिंह, वशिष्ठ नारायण पाण्डेय, सर्वेश श्रीवास्तव, रजनीश त्रिपाठी, राजेन्द्र उपाध्याय, काशी दूबे, अशोक श्रीवास्तव, सरदार जगवीर सिंह, विश्राम प्रसाद, सलामुद्दीन कुरेशी, गोकरण नारायण पाण्डेय, डा. वी.के. वर्मा, सुरेश सिंह गौतम, शिव प्रकाश गौड़, शेषमणि पाण्डेय, दिलीप श्रीवास्तव, राकेश तिवारी, लवकुश सिंह, डा. सत्यव्रत द्विवेदी, राजेश पाण्डेय, पुनीत ओझा, राकेश गिरी, दिलीप पाण्डेय, सुदृष्टि नारायण, चन्द्रप्रकाश शर्मा, राजप्रकाश, हरि ओम प्रकाश, आशुतोष नारायण मिश्र, अरशद महमूद, नवनिधि पाण्डेय, तबरेज आलम, अमर वर्मा, कृष्णदेव मिश्र, जितेन्द्र कौशल, राजकुमार शुक्ल, जीशान हैदर रिजवी, महेन्द्र तिवारी, आलोक श्रीवास्तव,काशी राम दूबे, अजय श्रीवास्तव, आकाश श्रीवास्तव, प्रेमनाथ गौड़, अभिनव दूबे, कौशल किशोर श्रीवास्तव, वी.पी. लहरी, संदीप गोयल, देवेन्द्र पाण्डेय, संजय राय, श्रीप्रकाश श्रीवास्तव, रामकृष्ण लाल जगमग, अश्विनी कुमार शुक्ल, ओंकार मिश्र, संजय अग्रवाल, कलीम, संदीप शुक्ल, लव कुमार अग्रवाल, शंहशाह आलम, राजेश मिश्र, सन्तोष श्रीवास्तव, चन्द्रभूषण श्रीवास्तव, पंकज सोनी, रामसजीवन दूबे, सुनील कुमार पाण्डेय, विन्देश्वरीलाल श्रीवास्तव, उमेश मद्धेशिया, शिवराज सिंह, दिनेश सिंह, बब्लू,सरोज कुमार, आनन्द कुमार गुप्ता, सद्दाम हुसेन, बसन्त राम के साथ ही बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।